उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना पंचायती एवं ग्रामीण विकास को जनभागीदारी से जोड़ने वाली एक अभिनव पहल है। इस योजना के अंतर्गत इच्छुक नागरिक, प्रवासी व्यक्ति, सामाजिक संस्थाएं तथा समाजसेवी अपने पंचायतों के विकास कार्यों में आर्थिक सहयोग प्रदान करते हैं।
योजना में 60 प्रतिशत योगदान जनसहयोग के माध्यम से तथा 40 प्रतिशत योगदान राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। इस मॉडल के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति मिलती है।
इस योजना का उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचे का निर्माण नहीं, बल्कि पंचायतों को आत्मनिर्भर, सक्षम और आधुनिक बनाना है।